{"_id":"622ce539a7ed0a34aa0997aa","slug":"food-ingredients-cheking-team-organised-basti-news-gkp4297690141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे चार नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे चार नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार पर खाद्य सामग्री की जांच के लिए टीम गठित
बस्ती। त्योहार आते ही मिलावटखोरों के सक्रिय होने की संभावना बढ़ जाती है। इनसे निपटने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक टीम बनाई है, जो बाजारों में दुकानों से खोया, पनीर, सहित अन्य खाद्य सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजेगी।
त्योहार पर मिलावट का धंधा खूब चमक जाता है। मिलावटखोर धन के लिए लोगों की जान भी जोखिम डाल देते हैं, मगर अब तंत्र की सख्ती से यह कार्य गुपचुप तरीके से होता है। इन स्थितियों से निपटने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने चार लोगों की एक टीम बनाई है, जो बाजार में संदिग्ध खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर लखनऊ भेजेगी, जहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज होता है। जिले में पंजीकृत खाद्य पदार्थों की करीब पंद्रह सौ दुकानें हैं। इन दुकानों के अलावा टीम अन्य खाद्य सामग्री दुकानों की जांच करती है।
टीम ने शुरू किया काम
अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि खाद्य सामग्री जांच के लिए टीम ने शनिवार से काम शुरू कर दिया है। चार सदस्यों की टीम हर दिन बाजार में जाकर जांच करेगी। जो भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ पाया जाता है उसका नमूना लिया जाता है, जिसे जांच के लिए खाद्य विश्लेषक लखनऊ भेज दिया जाता है। वहीं, अभिहित अधिकारी अपूर्व ने बताया कि दीपावली में खाद्य सुरक्षा टीम ने 26 नमूने एकत्रित किए थे। इनमें से केवल पांच की ही रिपोर्ट अब तक मिली है। उसमें तीन नमूने सामान्य रूप से फेल पाए गए हैं, जबकि दो नमूना पास हो गया है। शेष रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे चार नमूने
बस्ती। त्योहारों के मद्देनजर शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने पुरानी बस्ती क्षेत्र में दो नमकीन के अलावा सूजी व मैदा का नमूना लिया है। नमूनों को राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ जांच के लिए भेजा है। डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर होली में गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ की बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील मिश्र की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गीता त्रिपाठी व एक अन्य निरीक्षक ने पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार स्थित कन्फक्शनरी पर जांच की। यहां नमकीन के दो नमूने टीम ने भरे। इसके बाद टीम पालीटेक्निक स्थित एक मिल से मैदा व सूजी का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान लगातार चलेगा। एक टीम लगातार जांच कर रही है। संदिग्ध खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया जा रहा है।