फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fog in the vehicle, concluding four injured

कोहरे में वाहन भिड़े, चार घायल

Sat, 07 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 07 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fog in the vehicle, concluding four injured
विक्रमजोत के पास नशेनल हाईवे पर आपस मे टकराई चार पाहिया गाड़ी।
हाइवे पर छावनी थाना क्षेत्र के रमघटिया गांव के समीप शनिवार की देर रात रात 11 बजे के करीब घने कोहरे के चलते हुए सड़क हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिससे चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ से हरैया जा रही एक स्कार्पियों और बोलेरो रमघटिया गांव के सामने एक ढाबे पर खड़ी ट्रक के पीछे एक दूसरे से जा भिड़ीं। स्कार्पियों जैसे ही खड़ी ट्रक में पीछे से टकराई, उसके ठीक पीछे चल रही बोलेरो भी अनियंत्रित होकर स्कार्पियों में जा टकराई। जिससे दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से भाग निकला। इस हादसे में बोलरो में सवार दो और स्कार्पियों में सवार दो व्यक्तियों को चोटें आईं। घायलों में 26 वर्षीय आदित्य सिंह, 34 वर्षीय पंकज केशरवानी, 35 वर्षीय नितिन श्रीवास्तव व 30 वर्षीय राजू पांडेय शामिल हैं। यह सभी ग्राम दहिला मऊ, थाना कोतवाली, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने घायलों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। हादसे के शिकार सभी लोग हर्रैया नगर में एक मित्र के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने प्रतापगढ़ से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed