फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fog in the morning and frost during the day

Basti News: सुबह कोहरा और दिन में गलन की मार

Mon, 08 Jan 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and frost during the day
देवरिया। जिले में कड़ाके की ठंड और गलन का प्रकोप जारी है। घने कोहरे और गलन से आम से खास ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ने के बावजूद ठंड के असर में कोई कमी महसूस नहीं की गई। उधर, ठंड को देखते हुए आठवीं तक के सभी विद्यालयों में जिला प्रशासन ने 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 एवं न्यूनतम 12 डिग्री रहा।
विज्ञापन

रात में आसमान अक्सर साफ रह रहा है, लेकिन, सुबह होते ही घना कोहरा छा जा रहा है। दिन और रात में हवा चलने के कारण गलन से ठंड और बढ़ जा रही है। रविवार की सुबह गलन इतनी ज्यादा रही कि चौक-चौराहों पर जगह- जगह लोग अलाव तापते नजर आए। महुआडीह चौराहा पर अलाव ताप रहे सुनील, विकास सिंह, अक्षयबर मिश्र, अजहरुद्दीन, अनुज, दीपक मल्ल, आदित्य मल्ल आदि युवाओं ने बताया कि ठंड में बाइक चलाने या कहीं किसी काम से निकलने में बहुत दिक्कतें हो रही हैं। संत विनोबा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि अभी सप्ताह भर तक ऐसे ही मौसम रहेगा। सुबह 10 बजे तक कोहरा रहेगा। धुंध छंटेगी तो धूप होगी लेकिन वह बेअसर रहेगी। बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन



जिले में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए छात्रों के हित में जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार आठ से 13 जनवरी तक कक्षा आठवीं तक के समस्त बोर्डों से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। -शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चिकित्सक की सलाह, बरतें एहतियात
मौसम में बदलाव हुआ है। किसान या 50 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्तियों को ठंड से बचने की जरूरत है। बहुत जरूरी न हो तो उन्हें खेतों में जाने से परहेज करना चाहिए, विशेष तौर पर सुबह और शाम के वक्त। -डाॅ. शुभ लाल साह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी देसही देवरिया

------
अलाव जलाने की मांग
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के सोनूघाट चौराहे पर कड़ाके की ठंड से राहत के लिए ग्रामीणों ने अलाव जलाने की मांग की है। पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव, व्यवसाई ध्रुव जायसवाल, राजेंद्र मद्धेशिया, शिवेंद्र विश्वकर्मा,आलम अंसारी ने बताया कि पूर्व में चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था प्रशासन करता था। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद कहीं भी अलाव की व्यवस्था अब तक न होने से राहगीरों को कठिनाइयों का सामना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed