फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fog

कोहरे के बीच हुए चार हादसे, 15 घायल

Mon, 21 Dec 2020 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
fog
कोहरे के बीच हुए चार हादसे, 15 घायल
विज्ञापन

सरयू नदी पुल पर बस पलटने, खतमसराय गांव के पास ट्रक में बस टकराने लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के बीच चार स्थानों पर हुए हादसों में छह परीक्षार्थियों समेत 15 लोग घायल हो गए। सरयू नदी पुल पर बस पलटने और खतमसराय गांव के पास ट्रक में बस टकराने से हाईवे पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद हटवाया। खमतसराय में लगे जाम में गोरखपुर से लखनऊ जा रहे एक पुलिस अधिकारी भी काफी देर तक फंसे रहे।
पहला हादसा रविवार सुबह तीन बजे खतमसराय गांव के सामने हुआ। यहां गन्ना लदे ट्रक में पीछे से गोरखपुर से दिल्ली जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। बस चालक रामनाथ गोस्वामी निवासी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के अलावा कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों ने सीएचसी विक्रमजोत भेजा। हादसे के कारण बस्ती से अयोध्या जाने वाले लेन पर तीन किमी लंबा जाम लग गया। इसी बीच गोरखपुर से लखनऊ जा रहे एक पुलिस के अधिकारी का वाहन भी जाम में फंस गया। सूचना पर सक्रिय हुए थानाध्यक्ष विकास यादव और चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने एनएचएआई कर्मियों की मदद से क्रेन से बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे जनपद की सीमा पर सरयू नदी पुल पर सुबह अचानक एक बस पलट गयी। हादसे में चालक सूरज पासवान निवासी अमहट कॉलोनी थाना गोमतीनगर लखनऊ और सह चालक मदन गोपाल निवासी भियूरा देवारोड लखनऊ सहित छह यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे गोंडा के नवाबगंज थाने की पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजा। क्रेन की मदद से बस को हटवा कर यातायात बहाल कराया। इस दौरान लखनऊ-गोरखपुर लेन जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना हाइवे के जमौलिया गांव के सामने बने डिवाइडर के कट पर बने नए ब्रेकर का संकेतक न लगे होने से अयोध्या कि तरफ से तेज स्पीड में आ रही डीसीएम का टायर फट गया। इससे वाहन पलटते पलटते बचा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। चालक बृजकिशोर यादव और खलासी रामधनी निवासी धरम का पुरवा थाना कोतवाली अयोध्या को ट्रक के टूटे कांच ने सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया गया। घायल के परिजनों की मौजूदगी में चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बृजकिशोर को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बाइक बचाने में पेड़ से जा टकराई कार
हर्रैया। बभनान रोड पर एकडंगी को जाने वाली सड़क के सामने बाइक सवार को बचाने में बभनान के सबरापुर निवासी एक चिकित्सक की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। वहीं बाइक सवार खम्हरिया गंगाराम निवासी शहबान (26) पुत्र इमाम अली गिरकर घायल हो गया। सीएचसी पर इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। वहीं चालक सहित कार में बैठे दो अन्य लोग सकुशल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed