फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flood control room established in commissioner's office

Basti News: आयुक्त कार्यालय में बाढ़ कंट्रोेल रूम स्थापित

Thu, 11 Jul 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Flood control room established in commissioner's office
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह के निर्देश पर मंडल में स्थित नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के दृष्टिगत आयुक्त कार्याजय में बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां मंडल भर से बाढ़ से संबंधित सूचनाएं संकलित होगी। अपर आयुक्त (प्रशासन) राजीव पांडेय ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडेय आयुक्त कार्यालय के पर्यवेक्षण में मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा। बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 05542-245301 चालू रखा जाएगा। आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी प्रधान सहायक संदीप यादव व कनिष्ठ सहायक पवन यादव को सुबह 6 से दिन में 2 बजे तक, प्रधान सहायक रमेश चंद्र व वरिष्ठ सहायक राजेश रसाल को दिन में 2 से रात्रि 10 बजे तक तथा वरिष्ठ सहायक आफताब अहमद व कनिष्ठ सहायक आलोक कुमार सिंह की रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक आगामी 23 जुलाई ड्यूटी लगाई गई है। यह चक्रानुक्रम में बाढ़ समाप्ति तक चलता रहेगा। तैनात कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश लेने की स्थिति में सौरभ कुमार श्रीवास्तव की प्रतिस्थानी के रूप में ड्यूटी लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed