फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five personnel found absent in training

Basti News: प्रशिक्षण में पांच कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 15 May 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Five personnel found absent in training
लोकसभा चुनाव : पीठासीन व मतदान अधिकारियों का शुरू हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त पीठासीन और मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर काॅलेज एवं पीजी कॉलेज में मंगलवार को हुआ। प्रशिक्षण के दोनों पालियों में 1274 कार्मिों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में पांच कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी का वेतन रोकते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
सामान्य प्रेक्षक बबिता ने प्रशिक्षण का जायजा लिया और कहा कि मतदान प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक कराने में पीठासीन व मतदान अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी मतदान प्रक्रिया विशेषकर ईवीएम संचालन से संबंधित तकनीकी जानकारी में दक्षता प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखने के लिए बीच-बीच में कार्मिकों से सवाल-जवाब भी करते रहें। उन्होंने पोस्टल बैलेट/ईडीसी काउंटर का भी जायजा लिया। सीडीओ जयदेव सीएस ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन रोक दिया गया है। सभी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पीडी राजेश झा, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed