फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five more people won the battle with Corona

पांच और लोगों ने जीती कोरोना से जंग

Sat, 19 Jun 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Five more people won the battle with Corona
पांच और लोगों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन

बस्ती। जिले में शनिवार को सिर्फ दो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर इलाज के चलते कोरोना से पांच और लोगों ने जंग जीत ली। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
लगातार निगेटिव हो रहे लोगों के चलते जिले में अब केवल 32 केस एक्टिव रह गए हैं। 48 घंटे में जिले में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होने लगा है। इसके चलते अस्पतालों में भीड़ कम हुई है। अब सामान्य मरीजों को भी आसानी से भर्ती किया जा रहा है। इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन

गांवों में बाहर से आने वालों के नमूने लिए जा रहे हैं। आरआरटी अपने-अपने इलाके में दवाओं आदि का आशा से वितरण करा रही है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। इसका परिणाम रहा कि शनिवार को पांच और लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। जबकि दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 607679 लोगों के नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। उनमें से 601040 की रिपोर्ट आ चुकी है। 589356 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 11684 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 6639 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 9113049 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक 329 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed