फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five marriage halls registered under Sarai Act

Basti News: सराय एक्ट में पांच मैरिज हॉल पंजीकृत, अवैध रूप से चल रहे 65

Sun, 03 Mar 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five marriage halls registered under Sarai Act
मुख्य सड़कों के अलावा आबादी क्षेत्रों में भी संचालित हो रहे मैरिज हॉल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिलेभर में सिर्फ पांच मैरिज हाॅल सराय एक्ट में पंजीकृत हैं।
करीब 70 मैरिज हॉल का संचालन हो रहा है। जबकि 65 मैरिज हॉल अवैध रूप से चल रहे हैं। पंजीकृत मैरिज हॉल संचालकों ने फायर विभाग से एनओसी भी ले रखा है। जबकि अन्य न तो पंजीकृत हैं और न ही फायर विभाग से एनओसी प्राप्त किए हैं। सहालग का समय चल रहा है। ऐसे में शहर में शाम के समय जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो रही है। प्रशासन अब इन पर शिकंजा कसने जा रहा है।
प्रशासन के रिकॉर्ड में मैरिज हाॅल की संख्या सिर्फ पांच होने के कारण शाम को जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त प्रयास भी नही किए जाते हैं। बताया जाता है कि मानक पूरा न करने के कारण अवैध रूप से चल रहे मैरिज हॉल के संचालक पंजीकरण कराने से कतराते हैं। प्रशासन पंजीकरण के लिए लगातार संचालकों को नोटिस दे रहा है। इसके बाद भी रुचि नहीं ली जा रही है। शनिवार को शहर के कुछ मैरिज हॉलों का जायजा लिया गया तो किसी में आग से बचने का इंतजाम नहीं दिखे।
विज्ञापन

यहां होने वाले समारोह में सैकड़ों की भीड़ होने के बाद भी आग से निपटने के इंतजाम नहीं हैं। मानक विहीन और पार्किंग के अभाव में अवैध रूप से संचालित मैरिज हाॅल जाम बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य सड़कों के साथ ही आबादी के मध्य जगह-जगह मैरिज हॉल संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

यह है मानक
- दो जीने दो मीटर से कम चौड़े न हों।
- चार मीटर से कम छत की ऊंचाई न हो।
- गैस भट्ठी जलने वाले स्थान पर दो अग्निशमन यंत्र होने चाहिए।
- 10 हजार लीटर की पानी की टंकी होनी चाहिए।
- पानी के लिए 1620 एलपीएम का इंजन लगा होना चाहिए।
- आपात स्थिति में ढाई मिनट में मैरिज हॉल खाली करने के लिए विशेष गेट होना चाहिए।
- बिजली कनेक्शन की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर का इंतजाम होना चाहिए।
...
कोट
सभी संचालकों को नोटिस जारी कर सराय एक्ट में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पंजीकरण कराने के लिए तमाम आवेदन आए हैं। कार्रवाई चल रही है। मार्च तक सभी काे पंजीकरण कराने का समय दिया गया है।
-कमलेश चंद्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed