{"_id":"5aa41d004f1c1baf758b4bbe","slug":"five-huts-on-fire-in-bhujania","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुजैनिया में आग से पांच झोपड़ी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुजैनिया में आग से पांच झोपड़ी राख
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज के भुजैनिया में अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग से जली झोपड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज। अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लोगों की गृहस्थी जल गई। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
वाल्टरगंज क्षेत्र के भुजैनियां गांव में शनिवार सुबह करीब नौ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक सबसे पहले अमरनाथ के छप्पर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घर के लोगों की चीख पुकार पर जब तक गांव के लोग जुटकर बुझाते तब तक कपड़े, अनाज, बर्तन आदि सब कुछ जल गया था। इसी दौरान एक चिंगारी ने बगल के शिवनाथ के छप्पर को भी जला दिया। शिवनाथ के घर में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग बुझाते आग बेकाबू हो चुकी थी। शिवनाथ के घर में रखे तीन हजार नकदी के अलावा जेवर, कपड़े आदि गृहस्थी के सामान जल गए। इसके बाद अनीता पत्नी स्व. देवनाथ का छप्पर का घर जलने लगा।
थोड़ी ही देर में अनीता के घर का सामान भी जल गया। बेकाबू हुई आग सतिराम और छोटू के छप्पर को भी अपने आगोश में ले ली। देखते ही देखते तीनों के घर में कपड़े, विस्तर, अनाज, तख्त जलने लगा। साथ ही तुलसी राम की घारी में भूसा और चारपाई भी आग में जल गई। आग लगने की जानकारी भानपुर तहसीलदार को भी दी गई। तहसीलदार मोहम्मद जसीम के निर्देश पर हलका लेखपाल सविता सिंह ने पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है।