फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five henchmen of battery theft gang arrested

बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five henchmen of battery theft gang arrested
बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन

मोबाइल टावर को बनाते थे निशाना
दो कार व चोरी करने के औजार बरामद
गाजियाबाद व सीतापुर जिले के रहने वाले हैं आरोपी
बस्ती। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच गुर्गे पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से दो कार, चोरी करने के उपकरण व 6500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
वाल्टरगंज के थानेदार योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के बगल मोबाइल टावर पर बैटरी चोरी करने की योजना बनाते समय स्थानीय पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरोह के गुर्गों का पकड़ा। पुलिस के मुताबिक यह लोग मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करते थे। इन पर वाल्टरगंज व छावनी थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों में मेराज खान निवासी मोहल्ला गोरी पट्टी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, बाबर निवासी मोहल्ला टोली थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, मोहम्मद फिरोज निवासी मोहल्ला इकराम नगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद के अलावा महरुद्दीन निवासी नेवादा गनेशपुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर और सलाउद्दीन निवासी नेवादा गनेशपुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed