फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five children injured when school van overturns

Basti News: स्कूल की वैन पलटने से पांच बच्चे चोटिल

Sat, 20 Jul 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Five children injured when school van overturns
कोतवाली थानाक्षेत्र के सियरापार गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के सियरापार गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। स्कूली वैन का ड्राइवर असलम बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शीशे को तोड़ कर बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना के वक्त बस में सवार पांच बच्चों को मामूली चोट आई। सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक पहुंच गए और बच्चों को अपने साथ ले गए। अभिभावकों ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी के निजी स्कूल की वैन रोज की तरह बच्चों को लेने आई थी। जिसमें कक्षा दो में पढ़ने वाली रितिका, सौम्या चौधरी, चौथी क्लास के अभिजीत, पांचवी के अतुल और छठी कक्षा की पढ़ने वाली शिवा सवार हुए। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed