{"_id":"6484c8ba6b5e7a97fc00adc4","slug":"five-bike-riders-injured-after-colliding-with-a-bull-one-died-basti-news-c-7-1-201552-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार पांच लोग घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार पांच लोग घायल, एक की मौत
Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थानांतर्गत कल्याणपुर के पास सांड़ बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया। यहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गौर थाना क्षेत्र के तेनुई जगदीशपुर निवासी राजू (25) पुत्र शिव प्रसाद अपनी रिश्तेदारी में आयोजित बहूभोज में शामिल होने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव आए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे राजू तीन अन्य लड़कों के साथ किसी को रिसीव करने पड़ोस गांव में गए थे। लौटते वक्त कप्तानगंज-दुबौला मार्ग पर कल्याणपुर के पास अचानक बाइक के सामने सांड़ आ गया। बाइक समेत गिरने से भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। जबकि फरेंदा सेंगर निवासी राजकुमार, आशीष निवासी कुढ़वा थाना नगर, डुहवा मेहनिया गोंडा निवासी करण कुमार और सतीश निवासी तेनुई थाना गौर घायल हो गए। घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।