{"_id":"66aaab5e24ad5297f20fba3b","slug":"five-ambulances-running-in-kanwar-yatra-12-medical-camps-set-up-basti-news-c-207-1-bst1001-121391-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांवड़ यात्रा में दौड़ रहीं पांच एंबुलेंस... लगाए गए 12 चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांवड़ यात्रा में दौड़ रहीं पांच एंबुलेंस... लगाए गए 12 चिकित्सा शिविर
Thu, 01 Aug 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट मोड में हाईवे किनारे के सभी चिकित्सालय
हर्रैया सीएचसी में पहुंचे 17 कांवड़ियों का हुआ उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में है। मेला क्षेत्र भद्रेश्वरनाथ से लेकर जनपद सीमा घघौआ के बीच विभाग की तरफ से पांच एंबुलेंस दौड़ाए जा रहे हैं। तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात की गई है। इसके अलावा हाईवे किनारे स्थित सभी सीएचसी-पीएचसी हाई अलर्ट मोड में रखे गए हैं।
बस्ती-अयोध्या के मध्य स्थित हर्रैया सीएचसी सबसे संवेदनशील बना हुआ है। यहां 24 घंटे के भीतर मार्ग दुर्घटना में घायल एवं पैदल चलने के दौरान हालत बिगड़ने पर 17 कांवड़िये अब तक पहुंच चुके हैं, जिन्हें उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। यहां इलाज के लिए कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। जबकि सीमावर्ती विक्रमजोत पीएचसी और कप्तानगंज सीएचसी पर एक भी कांवड़ यात्री इलाज के लिए नहीं पहुंचे हैं।
इन अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है। हाईवे पर 12 चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट भी तैनात की गई है। इसमें शामिल चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने के लिए अलर्ट रहेगी। स्वास्थ्य विभाग मेला क्षेत्र भद्रेश्वरनाथ मंदिर से लेकर कांवड़ मार्ग तक नजर रखे हुए हैं। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। एंबुलेंस और चिकित्सा शिविर की अलग से व्यवस्था की गई है।