फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five accused named for pointing pistol

Basti News: पिस्टल तानने के आरोप में पांच आरोपी नामजद

Fri, 22 Mar 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Five accused named for pointing pistol
रुधौली। होटल पर खाना खाते समय पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हसनी निवासी सलीम ने रुधौली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे वह दोस्त मोहम्मद सफीक, इंसान अली, अब्दुल सलाम, मोहम्मद निजामुद्दीन व अमिर के साथ कथकपुरवा स्थित एक होटल पर खाना खा रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोग पहुंच गए। अचानक उनमें से एक मोहम्मद इकरार ने कमर में खोंसी हुई पिस्टल निकालकर लोड करते हुए गोली मारने की बात कही।

आसपास मौजूद लोग किसी तरह शांत कराकर बाहर ले गए। इसके बाद खाना खा रहे लोग अपनी जान बचाकर वहां से निकले। आरोप है कि कुछ दूर तक आरोपी ने गाड़ी का पीछा भी किया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि मो. इकरार, निसार अहमद, जमील अहमद, समीम और शोएब पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed