{"_id":"66df300a795e3ba8000b5488","slug":"first-made-her-leave-her-studies-then-burnt-the-girls-house-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123504-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहले छोड़वाया पढ़ाई, फिर फूंक दिया किशोरी का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहले छोड़वाया पढ़ाई, फिर फूंक दिया किशोरी का घर
Mon, 09 Sep 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव का मामला, कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनचलों की हरकत के चलते दुबौलिया क्षेत्र की एक किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। मनचले धमकी देने लगे कि उनकी बात नहीं मानोगी तो जबरन इज्जत लूटकर तेजाब डाल देंगे। पिता ने इसकी शिकायत की तो मनचलों ने उसके घर में आग लगा दी। 11 मार्च की घटना में पुलिस ने जांच करने के बाद चुप्पी साध ली। कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया।
पीड़िता के पिता ने तहरीर में लिखा है कि उसके परिवार में बेटा-बहू नहीं है। 13 वर्षीय बेटी घर का काम करने के साथ, पास के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। गांव के ललुआ उर्फ रमेश आए दिन रास्ते में छेड़ता था। उससे अश्लील बात कहते थे और बात न मानने पर जबरन इज्जत लूटने व तेजाब फेंक देने की धमकी देते थे। इससे बेटी ने स्कूल जाने से मना करने लगी।
पूछने पर उसने सारी बात बताई तो 11 मार्च की शाम वह इसकी शिकायत करने आरोपी के घर गया। आरोप है कि उसके परिवार के लोग अपशब्द कहते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। डर वश वह घर भागा तो उक्त लोग घर आकर मकान से सटे रिहायसी छप्पर में आग लगा दी। उसमें रखा बिस्तर, अनाज, बर्तन व घरेलू सामान जल गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ललुआ उर्फ रमेश, साधूसरन, बीपत और टिंकू पर केस दर्ज किया है।