फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   First Day-Newly Elected MLA in between suporters

समर्थकों से सुबह से ही घिरे रहे नव निर्वाचित विधायक

Fri, 11 Mar 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
First Day-Newly Elected MLA in between suporters
समर्थकों के बीच घिरे रहे नवनिर्वाचित विधायक
विज्ञापन

बस्ती। जिले की विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बृहस्पतिवार देर रात चलती रही। देर रात में ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने जीत की घोषणा की। जीत की घोषणा होते ही मंडी परिसर नारों से गूंजने लगा। चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ने लगे। शुक्रवार सुबह तक नव निर्वाचित विधायक समर्थकों के बीच घिरे रहे और बधाइयों का दौर जारी रहा। दिनचर्या पर संवाददाता ने कैमरे से नजर डाली।
जीत की खुशी, देर रात तक उड़ा अबीर- गुलाल
बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र से सपा व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन के नव निर्वाधित विधायक दूधराम ने जीत दर्ज की। शाम को जैसे ही यह घोषणा हुई उनके समर्थक खुशी में डूब गए। देर रात तक अबीर- गुलाल से होली खेली। समर्थकों से मिलते-मिलते कब आधी रात बीत गई पता नहीं चला। भोर में समर्थक वापस गए तब रात के करीब तीन बज रहे थे। इसके बाद वे सोने चले गए, मगर अल सुबह करीब छह बजे वे फिर नहा-धोकर समर्थकों के बीच जा पहुंचे। दूधराम ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं व समर्थकों की है। उन्हें जब भी मेरी जरूरत होगी, मैं हाजिर रहूंगा।
विज्ञापन

जीत के बाद सीधे पहुंचे गांव
बस्ती। सपा के सदर क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक महेंद्र नाथ यादव ने जीत की घोषणा के बाद वे सीधे अपने पैतृक गांव कलवारी एहतमाली पहुंचे। यहां माता के दरबार में माथा टेकने के बाद वे देर रात भुअर निरंजनपुर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां वे भोर में चार बजे तक कार्यकर्ताओं से घिरे रहे। साढ़े चार बजे वे आराम करने चले गए। मगर सुबह समर्थकों ने उन्हें जगा दिया। इसके बाद तैयार होकर वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों से गले मिलते रहे। समर्थकों के बीच घिरे महेंद्र ने कहा कि समर्थक व आम जन के विश्वास ने मुझे सिर माथे पर बैठाया है। अब मेरी बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों व बधाई देने वालों के लोगों के साथ व्यस्त रहे विधायक
विक्रमजोत। हर्रैया विधान सभा में दूसरी बार जीत का परचम लहराने वाले विधायक अजय सिंह के समर्थक व शुभचिंतक देर शाम से ही उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, पूरे समय नव निर्वाचित विधायक का समर्थकों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते बीता। निर्वाचित होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बजरंग बिहारी पांडेय, सुनील सिंह, विनोद कुमार पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अमरनाथ शर्मा, अर्जुन सिंह, जितेंद्र मिश्र जीतू आदि ने घर पर पहुंच कर स्वागत किया। भाजपा विधायक ने लोगों के समर्थन व कार्यकर्ताओं के समर्पण के साथ-साथ जनता से मिले अपार स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर्रैया की जनता ने जो भार उन्हें सौंपा है उस पर खरा उतरने के लिए पूरे आत्मभाव से तत्पर रहूंगा।
समर्थकों के बीच घिरे रहे कवींद्र, सबको लगाया गले
बस्ती। मंडी में मतगणना के बाद जीत की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित सपा विधायक कवींद्र चौधरी उर्फ अतुल को समर्थकों ने उठा लिया। नारेबाजी करते हुए वे गांधी नगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां वे रात भर समर्थकों के साथ रहे। सुबह छह बजे से ही आवास पर समर्थकों का तांता लग गया। सभी को कवींद्र ने गले लगाया। कहा कि यह आम जन की जीत है। समाज सेवा का व्रत लेकर आया हूं इसे तन, मन व धन से करुंगा।

भोर में ही आवास पर समर्थकों से मिले राजेंद्र
रुधौली विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं एवं समर्थक खुशी से झूम उठे। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जमावड़ा उनके आवास पर लगा रहा। लोग फूल माला व मिठाई से जोरदार स्वागत अभिनंदन करते रहे, विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिस जोश व उम्मीद के साथ मुझे विधायक बनाया है। मैं शत- प्रतिशत उनके हर दुख-सुख में शामिल रहूंगा। उधर, रुधौली नगर पंचायत कार्यालय पर नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र चौधरी के समर्थक चेयरमैन धीरसेन निषाद को भी लोगों ने माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed