{"_id":"60bd07478ebc3e5dea6ea6b3","slug":"firing-on-the-youth-returning-from-the-procession-basti-news-gkp3971398187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात से लौट रहे युवक पर फायरिंग, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात से लौट रहे युवक पर फायरिंग, हालत नाजुक
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। हर्रैया-बभनान मार्ग पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के टूटीभीटी गांव के चोरखरी मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने बरात से लौटे रहे युवक पर गोलियां चलाईं। बदमाशों की चलाई तीन में से एक गोली युवक को लग गई और घायल होकर कर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने युवक को सीएचसी हरैया भेजा। वहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे अयोध्या भेज दिया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्किल के थानों की पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है।
छावनी थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव निवासी विनय कुमार यादव उर्फ रोहित अपनी बाइक से पैकोलिया थाना क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर गांव निवासी बुधिराम वर्मा के घर बरात आए थे। बीती रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहे थे। हर्रैया-बभनान मार्ग पर भीटी मिश्र गांव के सामने चोरखरी मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शी बताते कि बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायर युवक पर किया। एक गोली युवक के पेट में लग गई।
विज्ञापन
वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की सूचना किसी ने पैकोलिया पुलिस को दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। परिजन इलाज करा रहे हैं। जैसे ही तहरीर मिलेगी, मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। घटना का निरीक्षण करने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि रात से ही बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।