फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fired on kishore -two Namjad

संदिग्ध हालात में किशोर को लगी गोली,दो नामजद

Fri, 27 May 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fired on kishore -two Namjad
संदिग्ध हाल में किशोर को लगी गोली, दो नामजद
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के मुड़ेरीपुर गांव में बुधवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने बात ही बात में अपने पट्टीदार के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली पट्टीदार को न लग कर उनके बगल सोए 12 वर्षीय किशोर को लग गई जिससे उसके हाथ व जांघ को चीरती हुई गोली निकल गई।
इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन घायल को लेकर सीएचसी विक्रमजोत पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल अयोध्या लाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इस मामले में अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अनुज सिंह व अरविंद के विरुद्ध जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव के अनुज कुमार सिंह का दो दिन पहले गांव के ही निवासी रफीक पुत्र अहमद के साथ पचपेडवा गांव में नौटंकी देखने के दौरान विवाद हो गया था। अनुज बुधवार को उसे मारने के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था। देर रात घर लौटा तो घर के पास स्थित अपने पट्टीदार अनिल सिंह से बातचीत होने लगी। बात ही बात में तमंचे से गोली चल गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय और थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी गांव में पहुंच गए और भैरोपुर में संचालित बालू की खदान सहित संदिग्ध स्थलों पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed