फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fire station in bad condition

बदहाल संसाधनों के भरोसे 28 लाख आबादी

Sat, 23 Mar 2019 11:17 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
fire station in bad condition
फायर स्टेशन बस्ती। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पहली अप्रैल से शुरू होने वाले फायर सीजन से पहले अग्निकांड की घटनाओं की बाढ़ आ गई। सीमित और बदहाल संसाधनों के सहारे विभाग के सामने आग की घटनाओं से निपटने की चुनौती है। पुराने बड़े फायर टेंडरों के वाटर टैंक जर्जर हो चुके हैं। इनमें भरा पानी लीकेज के कारण टपकता रहता है। 
विज्ञापन

जिले के 7309 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में कहीं से भी आग की आफत की गुहार पर पहुंचना चुनौती है। चार तहसील, 14 ब्लॉक के 1245 ग्राम पंचायतों के करीब पांच हजार गांव-मजरों तक पहुंचने के लिए सड़क के अलावा कई समस्याएं आती हैं। इसमें पानी की सहज उपलब्धता और पहुंचने तक के रास्ते मुख्य हैं। दूसरे संसाधनों की उपलब्धता में तीन फायर टेंडर, एक वाटर माउजर और तीन छोटे वाहन हैं, जिनमें दो बोलेरो और एक जीप शामिल है। फायरमैन की संख्या 10 से 21 तो हो गई लेकिन वाटर पंप सिर्फ सात ही मौजूद हैं। इनमें से एक भी फेल हुआ तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। 
विज्ञापन

वर्ष 2007 में तत्कालीन प्रमुख सचिव जेएन चेंबर ने नए मानक तय करते हुए शासनादेश जारी किया था। इसमें 50 हजार आबादी पर एक फायर यूनिट तय की गई थी। शहरी क्षेत्र में पांच किलोमीटर पर एक यूनिट को अनिवार्य किया गया था। ताकि आग लगने पर निर्धारित पांच मिनट के भीतर दमकल पहुंच सके लेकिन आग से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाली रिपोर्ट और आदेश को जमीनी हकीकत देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से कोई योजना नहीं बनी। वर्तमान में हर्रैया में एक बड़े फायर टेंडर के साथ ही एक छोटा पंप, रुधौली में एक बड़ा फायर टेंडर और कलवारी में एक छोटे फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है। यह सभी को थाना परिसर में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं संसाधन, इसकी दरकार 
फायरमैन- 21, नियतन 21 
लीडिंग फायर मैन- दो, नियतन- तीन 
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी एक 
फायर ब्रिगेड चालक- पांच 

जिले पर एक नजर 
तहसीलें    चार 
विकास क्षेत्र    14 
क्षेत्रफल    7309 वर्ग किमी 
कुल आबादी    26 लाख 
थाना    16 
फायर स्टेशन    एक 
सीजनल फायर स्टेशन    4 (हर्रैया, रुधौली, कलवारी, मुंडेरवा) 

खुद रहें सतर्क, ताकि हो सके सुरक्षा 
हवा का रुख देखकर आग जलाएं। 
बच्चों को माचिस आदि से न खेलने दें। 
चूल्हे की राख पूरी तरह से बुझाए बिना न फेंकें। 
शादी समारोह में चूल्हा ऐसी जगह जलवाएं जहां हवा न हो। 
घर, दुकान, संस्थान आदि में उपकरण लगाएं। 
ज्वलनशील वस्तुओं के पास बालू की बाल्टी रखें 
जलती बीड़ी-सिगरेट कहीं न फेंकें। 
घटना होने पर तुरंत फायर सर्विस की मदद लें।

जरूरत पर इन नंबरों पर करें संपर्क 
पुलिस कंट्रोल रूम    100 नंबर 
पुलिस कार्यालय    05542-246309, 05542-246904 
9454418368, 9454400261, 9454401036
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed