फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire station construction completed in five years

Basti News: पांच साल में पूरा हुआ फायर स्टेशन निर्माण, हस्तांतरण की तैयारी

Wed, 18 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fire station construction completed in five years
भानपुर में फायर स्टेशन का 100 व रुधौली में 97 फीसदी काम हुआ पूरा
विज्ञापन


17 करोड़ रुपये की लागत से पांच साल से चल रहा निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले में दो तहसील मुख्यालयों पर निर्माणाधीन फायर स्टेशनों का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। वैसे तो यह फायर स्टेशन आंशिक रूप से हैंडओवर होने के बाद सेवा देने लगे हैं लेकिन इनके आवासों व अन्य सुविधाओं का निर्माण अब जाकर पूरा हुआ है। जिसके लिए कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की टीम निर्माण को अंतिम रूप दे रही है। टीम ने दावा किया है कि माह भीतर दोनों फायर स्टेशन पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएंगे। इससे दोनों तहसील क्षेत्रों के तकरीबन एक हजार राजस्व गांवों में आग की घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकेगा।



यूपी सिडको ने लगभग पांच साल पहले 2017 में इस फायर स्टेशन का निर्माण शुरू किया था। 14 करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाले इस फायर स्टेशन का मुख्य भवन, वाटर हेड टैंक व पंप हाउस अग्निशमन विभाग को हैंडओवर हो चुका है। बावजूद इसके टाइप टू के 24 व टाइप थ्री के 2 आवासों का निर्माण भी पूरा हो चुका है और इसे अंतिम रूप देकर चमकाया जा रहा है। यूपी सिडको के असिस्टेंट इंजीनियर विजय सहाय ने बताया कि इसे पखवारे भीतर विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




यूपी सिडको के साइट इंजीनियर आयुष प्रताप सिंह, प्रियांशु द्विवेदी, मयंक विश्वकर्मा, अतुल द्विवेदी व राम धन की टीम के अनुसार यहां के मुख्य भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां सिनेटरी का कार्य व फर्श भी बन चुका है। इसे हस्तांतरित कर दिया गया है। वहीं टाइप टू के 24 व टाइप थ्री के 2 आवासों का कार्य लगभग 97 फीसदी तक पूरा हो चुका है। वाटर सप्लाई व अन्य कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जल्द ही इसे भी पूरा कर विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

टीम तेजी से पूरा कर रही कार्य



यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता इं. आरएम लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सहायक अभियंता विजय सहाय के नेतृत्व में दोनों साइट पर अवर अभियंताओं की टीम लगाई गई है। माह भीतर दोनों फायर स्टेशनों को हस्तांतरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed