{"_id":"643d84d41ea8bc8b2e0b8fcb","slug":"fire-in-three-shope-basti-news-c-7-1-129994-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन गांवों में लगी आग, बगिया व कुटिया जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन गांवों में लगी आग, बगिया व कुटिया जली
Mon, 17 Apr 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुर्सिया, गंधरिया फैज व पुरानी बस्ती हड़िया के पास सोमवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में करीब सौ बीघा डंठल जलकर राख हो गया। साथ ही दो गांवों में बाग में लगे कई पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पुर्सिया गांव में खेत के डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेजी से फैली आग गांव निवासी लालबहादुर सिंह के घर के पास तक जा पहुंची। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग को बुझाया। आग की चपेट में आने से गांव निवासी अभिमन्यु सिंह, राजबहादुर सिंह, छोटे सिंह, तेज प्रताप सिंह, अंकुर सिंह, मनोज सिंह की बांस व बगिया में लगे पेड़ जल झुलस गए। फायर बिग्रेड ने आग बुझाया। गंधरिया फैज में डंठल से भड़की आग गांव के सेवादार की कुटिया व बगिया तक जा पहुंची। बगिया में लगे पेड़ आग की चपेट में आ गए। हड़िया सर्विस रोड के बगल उगे झाड़ झंखाड़ व कुड़े में सोमवार दोपहर आग लग गई। चौकी प्रभारी हड़िया रमेश यादव की तत्परता व फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार सिगरेट पीकर किसी ने फेंक दिया था, जिससे आग लग गई। आग की सूचनाओं पर थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायणलाल श्रीवास्तव सक्रिय रहे और मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन