{"_id":"64c1607cf8204b7c9207cee5","slug":"fire-in-scooty-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1850-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धमाके के साथ रात में धू-धू कर जलने लगी चार्जिंग पर लगी स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धमाके के साथ रात में धू-धू कर जलने लगी चार्जिंग पर लगी स्कूटी
Wed, 26 Jul 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुंण्डेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करते समय लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अगर आप ई-बाइक यानी चार्जिंग वाली बाइक-स्कूटी का इस्तेमाल करते हों तो सावधान रहने की जरूरत है। इससे सबसे ज्यादा चार्जिंग करते समय खतरा होता है। इसमें जरा भी लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती है।
मंगलवार रात जिले के महादेवा क्षेत्र में ऐसी घटना हो चुकी है, जिसमें चार्जिंग करते समय आग लग गई, जिससे पूरी स्कूटी जल गई। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। इससे पहले कि आग भड़ककर घर में लग जाती, परिवार के लोग जाग गए और आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के प्रभात कुमार मंगलवार रात अपनी स्कूटी को चार्ज पर लगाकर सोने चले गए थे। बुधवार सुबह करीब तीन बजे दो बार जोर से आवाज हुई। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाहर खड़ी स्कूटी में आग लग गई। प्रभात के चाचा वैद्यनाथ ने बताया कि दौड़ कर बिजली का कनेक्शन काटा गया। स्कूटी पर पानी फेंक कर आग बुझाई गई। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे ने 2022 में वह स्कूटी खरीदी थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
ऑटो इलेिक्ट्रक विशेषज्ञ अभिषेक तिवारी बताते हैं कि इलेिक्ट्रक स्कूटर में लीथियम बैट्री का इस्तेमाल होता है। लीथियम-आयन बैटरियां वैसे तो अधिक तापमान में भी अच्छे से काम करती हैं, लेकिन तापमान बहुत ही ज्यादा हो जाता है (90-100 डिग्री) तो आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं बैटरी पैक में बहुत सारी बैटरियां होती हैं, जिन्हें काफी नजदीक-नजदीक लगाया जाता है। ऐसे में अगर किसी गड़बड़ी के चलते एक बैटरी में भी शॉर्ट सर्किट होता है तो बाकी की बैटरियों को भी आग लगने में ज्यादा देरी नहीं लगेगी।
-- -- -- -- -- -- -
बचाव के लिए बरतें सावधानी
- गारंटी के साथ एक प्रतिष्ठित निर्माता से इलेक्ट्रिक बाइक खरीदें। जो निर्माता बाइक और बैटरी के लिए वारंटी प्रदान करता है।
- ईवी आग जोखिम से बचने के लिए अपना सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप मैनुअल पढ़ें और निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।
- ई-बाइक चार्ज करने के लिए केवल निर्माता द्वारा प्रदान किए गए कॉर्ड और एडाॅप्टर का उपयोग करें।
- ईवी को चार्ज करते समय इलेक्ट्रिकल एक्सटेंशन से बचना चाहिए। इसे सीधे मेन में प्लग करने का प्रयास करें।
- जहां आप इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करते हैं वहां स्मोक डिटेक्टर स्थापित करें। इससे आपको आग का तुरंत पता लगाने में मदद मिलेगी
- अगर इलेक्ट्रिक बाइक या उसकी बैटरी बारिश में भीग जाए तो उसे चार्ज करने की कोशिश न करें। सुनिश्चित करें कि आपने निर्माता से इसका परीक्षण करा लिया है।
- घर में पुरानी लिथियम-आयन बैटरियां न रखें। इनका जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें
बैटरी को ओवरचार्ज न करें। कई इलेक्ट्रिक बाइक मालिक अपने ईवी को रात भर चार्ज करते रहते हैं। इससे ईवी में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।
- अगर आप सार्वजनिक स्थान पर अपना वाहन चार्ज कर रहे हैं तो ऐसे चार्जिंग स्टेशन का ही इस्तेमाल करें जो सरकार द्वारा अधिकृत हो।
- अपने इलेक्ट्रिक वाहन को सीधी धूप में पार्क न करें।
- ईवी को ऐसे क्षेत्र में चार्ज करने से बचें जहां ज्वलनशील पदार्थ न हों।
- चार्ज करते समय बैटरी पैक या चार्जिंग को न ढकें। इससे ईवी में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।