फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire in Chatauna, 40 thousand cash, household ruined

Basti News: छतौना में लगी आग, 40 हजार नकद, गृहस्थी का सामान राख

Thu, 11 May 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fire in Chatauna, 40 thousand cash, household ruined
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के छतौना गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपड़ी सहित उसमें रखा गृहस्थी का समान, नकदी व अनाज राख हो गया। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे वहां के तलकू परिवार सहित खेत में काम करने गए थे। कुछ देर बाद गांव में घर के पास धुएं का गुबार देख घर की ओर दौड़े। करीब पहुंचने पर घर जलता देख शोर मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया, तब तक सारा सामान व फूस का घर राख हो गया। तलकू ने बताया कि गृहस्थी के समान के अलावा चालीस हजार रुपये, बर्तन, कपड़े, तख्ता, पम्पिंग सेट व कीमती समान सब जल गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत राजीव सिंह, ग्राम प्रधान बब्लू सिंह व हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया व मदद का आश्वासन दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed