{"_id":"63f103d940a68806750f9c05","slug":"fire-broke-out-in-the-grocery-store-basti-news-c-7-1-58559-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: किराना दुकान में लगी आग, करीब चार लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: किराना दुकान में लगी आग, करीब चार लाख का सामान राख
Sat, 18 Feb 2023 10:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
बभनान किराना मंडी में आग लगने से जली दुकान
बभनान, बस्ती। नगर पंचायत बभनान के दीनदयाल नगर वार्ड में अज्ञात कारणों से किराने की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा करीब चार लाख का सामान जलकर राख हो गया। घनी आबादी के बीच आग लगने की सूचना के चलते वार्ड में अफरातफरी मच गई और लोग शोर मचाने लगे।
शनिवार की सुबह दीनदयाल नगर वार्ड में स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे थे इसी बीच उनकी नजर मंदिर के सामने स्थित किराने की दुकान से निकल रहे धुएं पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना दुकान के मालिक रवि कसौधन को दी। आननफानन पहुंचे दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से ताला तोड़ शटर को उठाया तो वहां भीतर रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए भरपूर कोशिश के चलते आग दूसरी दुकानों में नहीं लगी। दुकानदार रवि कसौधन ने बताया कि उनके दुकान में थोक व फुटकर में किराने के सामानों की बिक्री होती थी। घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
-- -- -- -- -
आग लगने से झोपड़ी जली
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव में देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव के राजकुमार की झोपड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव के राजकुमार की गांव के दक्षिण तरफ प्राथमिक स्कूल के पास झोपड़ी है। शुक्रवार की रात 10:30 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी से झोपड़ी में रखी लकड़ी और उपयोगी सामान जलकर राख हो गया।। कप्तानगंज के प्रभारी एसओ जावेद खान ने बताया कि आग लगने से झोपड़ी जली है। आग को गांव के लोगों के सहयोग से बुझाया गया है। संवाद