{"_id":"67c74fbab5620243620db10c","slug":"fire-broke-out-in-sugarcane-field-two-bigha-crop-burnt-to-ashes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132976-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ने के खेत में लगी आग दो बीघा फसल जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ने के खेत में लगी आग दो बीघा फसल जलकर नष्ट
Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। ब्लॉक मुख्यालय के ठीक सामने सजनाखोर गांव के सिवान में मंगलवार की दोपहर में आग की लपटें निकलने लगीं। जब तक आग को काबू में किया जाता, तब तक दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
तापमान ने मार्च माह के शुरुआत में ही अपनी धमक जमा दिया है। दूसरी तरफ पछुआ हवा अलग से किसानों को हैरान करने पर तुली हुई है। इसका आभास मंगलवार को उस समय हो गया, जब सजनाखोर गांव के गन्ने के खेत में आग लग गई। इसी गांव के योगेंद्र के गन्ने के खेत से निकली चिनगारी ने जय प्रकाश व सर्वचंद के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीण व पुलिस जब तक आग को नियंत्रित करते तब तक दो बीघा गन्ना पूरी तरह से जल कर राख हो गया। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।