{"_id":"6637e2ba89f52809ef0cbe04","slug":"fire-broke-out-along-the-railway-line-two-trains-affected-basti-news-c-207-1-sgkp1006-116484-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे लाइन के किनारे लगी आग, दो ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे लाइन के किनारे लगी आग, दो ट्रेनें प्रभावित
Mon, 06 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड बभनान रेलवे स्टेशन से पश्चिम फूलपुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे सूखी पत्तियों में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं। इससे दो ट्रेनें प्रभावित हुईं।
सूचना मिलते ही बभनान के रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर हरीराम यादव व बबलू मीणा तथा इंजीनियरिंग विभाग के जेई राकेश मीणा घटना स्थल पर पहुंच गए। जम्मूतवी से कटिहार जा रही 15654 डाउन को आधा घंटा और डाउन मालगाड़ी को 45 मिनट परसा तिवारी स्टेशन पर रोकना पड़ा।
चीनी मिल बभनान और मनकापुर से आए अग्निशमन यंत्र ने आग पर काबू पाया। रेलवे विभाग के अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है। आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। संवाद