{"_id":"5f9ef91f8ebc3e9bd17d9786","slug":"fire-basti-news-gkp371664477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार से निकली चिंगारी, तीन बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार से निकली चिंगारी, तीन बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र में गन्ने के खेत मे लगी आग।
- फोटो : BASTI
बिजली के तार से निकली चिंगारी, तीन बीघा गन्ने की फसल जली
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। ब्लॉक क्षेत्र के मनिकरपुर गांव में रविवार शाम करीब चार बजे कृष्णमणि, अजय प्रताप व विजय प्रताप के गन्ने की फसल में बिजली के तारों से आग लग गई। तीनों काश्तकारों की एक-एक बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया।
जिस खेत में आग लगी थी, उसके आसपास करीब 20 बीघा गन्ने की फसल लगी हुई है। ग्रामीणों ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। जब आग लगी तब खेत के बगल से राहगीर पिंटू सोनकर गुजर रहे थे। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र को फोनकर आपूर्ति बंद कराई और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने लगे। मौके पर विमल कुमार चौधरी, रामपाल, जयराम, पप्पू सोनकर, हनुमान सोनकर, सुरेंद्र कुमार चौधरी, जगनारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।
किसान अजय ने लगाया आरोप
किसान अजय प्रताप का एक बीघा गन्ना जल गया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भुवनपुर निवासी एक शख्स पर बिना बिजली आपूर्ति बंद कराए पेड़ कटवा रहे थे, जिसकी शाखाएं तार पर गिरने से चिंगारी निकली और आग लगी। इससे गन्ना जल गया है।