फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR ordered against nine accused of deadly attack

Basti News: जानलेवा हमला के नौ आरोपियों पर एफआईआर का आदेश

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
FIR ordered against nine accused of deadly attack
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के दुभरा चौबे गांव में बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट के मामले में न्यायालय ने नौ आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कैथवलिया थाना नगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने अधिवक्ता देवव्रत उपाध्याय के जरिए प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि 13 नवंबर को दुभरा चौबे गांव निवासी अमूल चतुर्वेदी, सिया बल्लभ चतुर्वेदी आदि ने बर्तन मांजने से मना करने से नाराज होकर अपने गांव के कन्हैया, हृदयराम, राजमन, अभिमन्यु उर्फ झिन्नू, राम शंकर, राकेश, अनुज व राजेश को साथ लेकर दरवाजे पर चढ़ आए। जान से मारने की नीयत से सगे भाई सतिराम व पतिराम को अपशब्द कहते हुए मारने लगे।

आरोप है कि महुआ के पेड़ में बांधकर, पानी में डुबोकर मारापीटा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय ने नगर थानाध्यक्ष को आदेश दिया है कि केस दर्ज कर विवेचना करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed