{"_id":"628d2879e436fc107854a95b","slug":"fir-on-jalsaj-teacher-basti-news-gkp438023692","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के प्रमाण पत्र पर शिक्षक बने जालसाज पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के प्रमाण पत्र पर शिक्षक बने जालसाज पर एफआईआर
विज्ञापन
दूसरे के प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे जालसाज शिक्षक पर एफआईआर
पैकोलिया (बस्ती)। दूसरे के प्रमाणपत्रों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक बनकर 12 साल तक नौकरी करने वाले फर्जी अध्यापक पर पैकोलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में गौर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने तहरीर दी है।
बीएसए कार्यालय के अनुसार जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद बीएसए जगदीश शुक्ल ने गौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत भानुप्रताप यादव को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया था। मगर कोई जवाब नहीं आया। नियुक्ति संबंधी अभिलेख में फर्जी शिक्षक ने अपना पता गोरखपुर जिले के भीटी शिवपुर दर्ज किया है। उसने प्राथमिक विद्यालय पिपरा खादर विकास खंड परतावल जनपद महराजगंज के अंकपत्र आदि का इस्तेमाल किया। फर्जीवाड़ा की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया। बीईओ गौर ओमकारनाथ वर्मा की तहरीर पर पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि आरोपी भानुप्रताप यादव को बर्खास्त करने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गौर को मुकदमा दर्ज कराकर वेतन रिकवरी का आदेश दिया गया था। थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।