फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged in youth's suicide case

Basti News: युवक की खुदकुशी मामले में प्राथमिकी

Mon, 08 Jun 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in youth's suicide case
गौर। प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव निवासी शुभम वर्मा (22) प्रमिका की बेवफाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर प्रयागराज पुलिस ने युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौर थाना के शुभम पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब तीन वर्षों से प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के भुलई के पूरा स्थित लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग में तनाव की बात सामने आई है।
विज्ञापन

शिवकुटी थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या के मामले में परिजनों की ओर से मिले तहरीर के आधार पर युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट मिलने से प्रथमदृष्ट्या मामला प्रेमिका से बेवफाई का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed