{"_id":"69bc4abdedd35d673d026b97","slug":"fir-lodged-for-molesting-a-teenager-basti-news-c-207-1-bst1006-155140-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोरी से छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोरी से छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लालगंज पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के आरोपी गांव के ही नेबूलाल पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 16 मार्च को रात करीब आठ बजे बजे गांव में ही अपने दूसरे घर पर खाना खाने जा रही थी। रास्ते में अकेला पाकर आरोपी बेटी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर धमकी भी दी। विवेचक राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
-- -- -- -- -
अश्लील हरकत करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने होली के दिन अबीर-गुलाल लगाने के बहाने महिला से अश्लील हरकत करने के आरोपी पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि होली के दिन दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही उग्रसेन चौधरी उसके घर होली खेलने आए। अबीर-गुलाल लगाने के बहाने अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी है। लात-मूके से पिटाई भी कर दी। विवेचक जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
-- -- -- -- -
किशोरी से छेड़खानी के आरोप में एफआईआर
बस्ती। सोनहा पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी करने की कोशिश के आरोप में गांव के ही भूपेंद्र चौधरी पर पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाल पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप है कि बुधवार को आरोपी उनके घर में घुस आया और बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। मामला एससी-एसटी एक्ट से भी जुड़ा है, लिहाजा जांच सीओ रुधौली को सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -- -
दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर प्राथमिकी
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच लोगों पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी शादी गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के माट गांव निवासी मारकण्डेश्वर के साथ हुई है। दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते हैं। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब वह मायके में रहने के लिए मजबूर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मारकण्डेश्वर, ससुर परमात्मा पांडेय, सास प्रियंका पांडेय, देवर दीपक पांडेय और ननद प्रियंका पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना दरोगा संजय पांडेय कर रहे हैं। ब्यूरो