{"_id":"64b974f12c76f27f6f0ae452","slug":"fir-in-death-case-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1573-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झाड़फूंक करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झाड़फूंक करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत
Thu, 20 Jul 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र केवाड़ी गांव के बाग में शार्ट सर्किट से लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र केवाड़ी मुस्तहकम गांव के बाग स्थित छप्पर के मकान में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें सोए झाड़फूंक करने वाले युवक की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केवाड़ी मुस्तहकम गांव निवासी सुनील कुमार (40) पुत्र शंकर शरण गांव से बाहर बाग में छप्पर व टीन शेड का मकान बनाकर रहते थे। जहां वह झाड़फूंक करते थे। बुधवार रात करीब 12.30 बजे शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। सूचना पाकर गांव के तमाम लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आग में झुलस कर सुनील कुमार की मौत हो चुकी थी।
मौके पर थानाध्यक्ष दुबौलिया इंद्र भूषण सिंह व चौकी प्रभारी उमरिया संजय यादव ने पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील की तीन बेटियां पल्लवी, अंशिका, पलक हैं। उनकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।