{"_id":"62b4aba624babc3c3c08d921","slug":"fir-in-2-rape-case-basti-news-gkp4413939133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, एफआईआर
बस्ती। कोतवाली और छावनी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो युवतियों संग दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र की मूल निवासी 26 वर्षीय पीड़िता वर्तमान में शहर एक कॉलोनी में रह रही है। युवती का आरोप है कि विपिन कुमार नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। वह व उसके घरवालों ने अपशब्द कहते हुए फोन पर जानमाल की धमकी दी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी विपिन कुमार निवासी सिधारी जिला मुजफ्फरनगर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उधर, छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले अनिल यादव ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इसका फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। किसी से कुछ बताने पर जानमाल की धमकी भी दी। जब युवती की शादी कहीं और तय होने लगी तो उसकी अश्लील फोटो को इंस्टाग्राम व व्हाट्सअप पर भेज दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अनिल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।