फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR against former Pradhan and VDO for embezzlement of government funds

Basti News: सरकारी धन के गबन में पूर्व प्रधान व वीडीओ पर प्राथमिकी

Fri, 09 Jan 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
FIR against former Pradhan and VDO for embezzlement of government funds
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर ग्राम पंचायत बिल्लौर में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धनराशि का गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सांऊघाट, सुभाष चंद्र की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम पंचायत बिल्लौर में विभिन्न विकास कार्यों की जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि आठ बिंदुओं पर आवंटित धनराशि का मनमाने तरीके से उपयोग किया गया। लोक सेवकों ने मिलीभगत कर कार्यों को धरातल पर पूरा कराए बिना ही भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

विभागीय जांच रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने सरकारी खजाने को 93,916 रुपये की वित्तीय क्षति पहुंचाई है। यह राशि बिना कार्य पूर्ण किए या निर्धारित मानकों की अनदेखी कर निकाली गई थी। इस वित्तीय अनियमितता की पुष्टि के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार निवासी ग्राम खीरीघाट, जनपद बस्ती और पूर्व ग्राम प्रधान इसरावती देवी निवासी ग्राम पंचायत बिल्लौर, मुंडैरवा पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed