फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR against driver who hit constable

Basti News: आरक्षी को ठोकर मारने वाले वाहन चालक पर प्राथमिकी

Wed, 24 Jun 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
FIR against driver who hit constable
कलवारी। बस्ती कलवारी मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी चौराहे पर डेढ़ माह पूर्व हुई घटना में श्रावस्ती जिले में तैनात मुख्य आरक्षी की बाइक को ठोकर मारने वाले स्कॉर्पियो के वाहन स्वामी व उनके चालक के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में रिंकनाथ यादव निवासी दादर थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ ने लिखा है कि वह श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाने पर मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। 6 मई को अवकाश पर बस्ती के रास्ते अपने घर आजमगढ़ जा रहा था। दिन में लगभग 2:30 बजे पोखरनी चौराहा थाना नगर के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आती हुई बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्काॅर्पियो ने जिसके वाहन स्वामी सुग्रीव पता अज्ञात सवार थे। उनके चालक पुत्र द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गलत दिशा से आते हुए उसके वाहन को ठोकर मार दिया जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में दोनों हाथ, बाया पैर टूट गया इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इस समय उसका इलाज आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed