{"_id":"646130ef503ba0c490020f04","slug":"fighting-in-dispute-over-tying-buffalo-four-injured-basti-news-c-7-1-167387-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भैंस बांधने के विवाद में मारपीट,चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भैंस बांधने के विवाद में मारपीट,चार घायल
Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के बिरऊपुर में भैंस बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिरऊपुर निवासी मो. कय्यूम ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि भैंस बांधने के विवाद को लेकर हमारे पट्टीदार ने खूंटा उखाड़ कर फेंक दिया। जब हमने इसका विरोध किया तो सभी ने घर में घुसकर राड,लाठी, डंडे से हमे मारकर बेहोश कर दिया। बीच बचाव कर रही मां शबनम, बेटी कुमकुम निशा व पत्नी शरातुन निशा को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे पत्नी के पेट में लगा टांका टूट गया। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अख्तर, शकील, रजा मोहम्मद, जाहिद उर्फ कालू व कादिर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट,बलबा, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- --
विज्ञापन