{"_id":"63e821451d9ad0b24b0e2464","slug":"fighting-in-dispute-over-installation-of-water-pipe-basti-news-c-7-1-51070-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पानी की पाइप लगवाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पानी की पाइप लगवाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
Sun, 12 Feb 2023 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:44 AM IST
विज्ञापन
पानी की पाइप लगवाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने नौ को किया नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज- विशुनपुरवा मार्ग पर स्थित कड़ही गांव में वाटर सप्लाई के लिए बिछाई जा रही सरकारी पाइपलाइन को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर वार किया गया, जिससे एक बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है। जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला भी घायल हो गई है। देर शाम करीब 7.30 बजे हुई घटना की जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मय दलबल मौके पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर नौ लोगों को नामजद किया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कड़ही गांव में सरकारी वाटर सप्लाई की पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। जहां पर जमीन के उपयोग की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें एक पक्ष की किरण उपाध्याय की तहरीर पर लालता चौधरी, इंद्रावती देवी व इंद्रजीत चौधरी के विरुद्ध तथा दूसरे पक्ष के इंद्रजीत चौधरी की तहरीर पर अजय उपाध्याय, हर्ष, अजीत, अंकित, जोगिंदर व कृष्णा के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। बताया कि पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए मौके पर फोर्स तैनात किया है।