फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting due to old rivalry, case registered

Basti News: पुरानी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज

Mon, 24 Jun 2024 03:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Fighting due to old rivalry, case registered
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहा गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोनहा गांव निवासी अनीता देवी ने सोनहा थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात को गांव के सोनू जायसवाल, शुभम् जायसवाल, अजय जायसवाल व राजकुमार जायसवाल एक राय होकर घर में घुस गए। अपशब्द का प्रयोग करते हुए लाठी, डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया और मेरे कपड़ा भी फाड़ दिए। मेरे बेटे राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में थाने पर तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनीता देवी की तहरीर पर सोनू जायसवाल, शुभम् जायसवाल, अजय जायसवाल व रामकुमार जायसवाल के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed