फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight over DJ playing, FIR registered

Basti News: डीजे बजाने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fight over DJ playing, FIR registered
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के ढंढौरा गांव में शनिवार की रात बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के परमात्मा ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात उनके घर बर्थडे पार्टी का आयोजन हुआ था। जिसमे परिवार के लोगों द्वारा रात करीब 11 बजे डीजे बजाया जा रहा था। इसको लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद मारपीट होने लगी। पुलिस ने गांव के आदित्य चौधरी, सौरभ चौधरी, लोकेश चौधरी,ओमप्रकाश और रामभजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed