फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight over children's dispute, case filed against three people

Basti News: बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन लोगों पर केस

Sun, 18 May 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fight over children's dispute, case filed against three people
कलवारी। थाना क्षेत्र के जनवल गांव में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस को दिये गये तहरीर में मैमुन्निशा निवासिनी जनवल थाना कलवारी ने लिखा है कि बृहस्पतिवार को उसकी बेटी व शमसुद्दीन की बेटी स्कूल गई थीं। दोनों में आपस में कुछ विवाद हो गया था। इसी बात पर शमसुद्दीन, उनकी पत्नी खुशबूनिशा व शहनमा उसके घर आई और गाली देने लगी। जब उसने मना किया तो उसको पटक कर लात घूंसा से मार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर गायघाट चौकी प्रभारी राम मणि उपाध्याय को जांच सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन

लहिलवारा गांव में मामूली विवाद में मारपीट, छह घायल

कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव में मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के मुताबिक, लहिलवारा गांव के इरफान पुत्र ताज मोहम्मद शनिवार को दोपहर में बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव कुछ लोगों ने कहासुनी और गाली गलौज करके इरफान पर हमला कर दिया। इरफान ने मामले की शिकायत परिजनों से की तो आरोपी दोबारा उग्र हो गए। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। घटना दोनों पक्ष के छह लोग चोटिल हो गए है। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि केस दर्ज करते हुए चार लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

बिजली चोरी में पांच लोगों पर केस दर्ज

सोनहा। विजिलेंस प्रभारी व विद्युत उपकेंद्र भानपुर की टीम ने शनिवार सुबह बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े। टीम ने चोरी करते पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शनिवार को विजिलेंस टीम के प्रभारी कायम सिंह व अवर अभियंता रवि शंकर यादव ने भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बनटिकरा व कोपा में कनेक्शन की जांच में बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता ने बताया कि राधेश्याम, उषा देवी व रमाकांत निवासी बनटिकरा, सुशील कुमार सिंह व भानु प्रताप मणि निवासी कोपा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भुसैला में लगी आग, दमकलकर्मियों ने बुझाई

मानिकचंद। पुलिस चौकी खझौला क्षेत्र के दसौती पोखरे पर बनाए गए भुसैला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें रखे गए लगभग 40 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। दसौती गांव के गुलाब चौहान, शिवदास, कपिल गांव के पोखरे पर घारी बनाकर भूसा रखते हैं।शुक्रवार की देर रात्रि 12.15 बजे के लगभग इनके भुसैले में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते एक-एक कर सभी भुसैले राख हो गए। पशुओं के लिए रखा गया सूखा चारा भी जलकर नष्ट हो गया। संवाद
सहायक लिपिक पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप

बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात सहायक लिपिक पर किशोर के यौन शोषण की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोर के पिता ने थानाध्यक्ष, डीआईओएस और प्रधानाचार्य समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया है कि वह अपने गांव के बगल स्थित इंटर काॅलेज के पीछे चाय की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे वह सामान लेने कुसौरा बाजार चले गए थे। दुकान पर उनका 14 वर्षीय बेटा मौजूद था। इसी बीच दुकान के बगल में मकान बना कर रह रहे विद्यालय के सहायक लिपिक पंहुचे। वह बेटे के साथ जबरदस्ती यौन शोषण का प्रयास करने लगा। उनके पहुंचने पर लिपिक मौके से भाग निकला। बेटे ने उन्हें घटना की आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
मंदिर की जमीन हड़पने के मामले में केस
सोनहा। पुलिस ने मंदिर की भूमि हड़पने के मामले में तीन नामजद समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है। भानपुर के विजय प्रताप सिंह, गांव के महेश सिंह, हरीश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह व विकास सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया कि उनके पूर्वज राम जानकी मंदिर (जोगिया) तथा अयोध्या स्थित अन्य मंदिर तथा उसकी भूमि की देखरेख के लिए राम टहल दास को पुजारी नियुक्त किए थे। पुजारी की मृत्यु के बाद ग्रामीणों की सहमति से उनके चेले रामदास को पुजारी बनाया गया। इसी बीच चकबंदी प्रक्रिया शुरू हो गई। आरोप है कि रामदास ने मंदिर की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। उनकी भी मृत्यु हो गई है। रामदास ने अपनी शारीरिक असमर्थता के कारण मंदिर की देखरेख का जिम्मा जमींदारों के वारिसाें को दे दिया था। इसके बाद कुछ अराजक तत्वों ने फर्जी तरीके से महंत का फर्जी चेला बनकर मंदिर का नाम बदलकर जानकी बल्लभ दास कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आराधना दासी उर्फ तारा देवी निवासिनी रुद्रपुर टोला मधुनगर वार्ड नंबर 14 शास्त्री नगर, थाना रुधौली, कथित निवासिनी राम जानकी मंदिर मोहल्ला वासुदेव घाट, थाना कोतवाली अयोध्या और उदय प्रताप सिंह उर्फ उदई सिंह उर्फ जानकी बल्लभ दास निवासी भानपुर थाना सोनहा, शत्रुघ्न दास निवासी पिपरपाती खुर्द थाना रुधौली व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed