फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight on toll plaza, dispute over two hours

टोल प्लाजा पर मारपीट, दो घंटे चली तकरार

Thu, 02 Jul 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fight on toll plaza, dispute over two hours
टोल प्लाजा पर मारपीट, दो घंटे चली तकरार
विज्ञापन

ट्रक का टोल जमा करने की बात पर मामला बिगड़ा
बस्ती। लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के अक्सड़ा टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार दोपहर टोल कर्मियों और ट्रक चालकों में मारपीट हो गई। एक पक्ष खुद को एक जनप्रतिनिधि का करीबी का बताकर धौंस जमाने लगा तो टोल कर्मियों ने हाथापाई शुरू कर दी।

सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया गया। कलवारी की तरफ से ट्रक पहुंचा। टोल प्लाजा पर जब टोल कर्मियों ने ट्रक रोका तो चालक से नोकझोंक और बात मारपीट हो गई। इसी बीच ट्रक चालक ने जिले के एक माननीय के करीबी को फोन कर दिया तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान टोल टैक्स की वसूली करीब दो घंटे तक बाधित रही। सूचना पर सीओ कलवारी अनिल सिंह व थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। तब जाकर मामला शांत हुआ। टोल प्रबंधक ने आरोप लगाया कि चालक से टैक्स जमा करने के बारे में कहा गया तो मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed