{"_id":"63f3b8de755912f55c030647","slug":"fierce-fight-in-enmity-24-arrested-basti-news-c-7-1-61018-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: रंजिश में जमकर हुई मारपीट, 24 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: रंजिश में जमकर हुई मारपीट, 24 गिरफ्तार
Mon, 20 Feb 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 11 अन्य आरोपियों को भी शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सर निवासी रामफल ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी फूलचन्द, रूपचन्द, हराऊ, अशोक, रामू, सुन्दर, विकास व कई अन्य लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े और ईंट-पत्थर से जमकर मारा पीटा। जिससे अंकित, जगदीश, राम सूरत व नीतीश कुमार को चोटें आईं। नितीश के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। वहीं दूसरे पक्ष के फूलचन्द ने तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रामफल, रामगोपाल भारती, विजेश कुमार, करन, प्रदीप कुमार, मनीष व कई अन्य अज्ञात लोग लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे हरीश कुमार, शिव प्रसाद, विकास, अंजली पुत्री फूलचन्द व रीता देवी पत्नी हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्ष के आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 13 नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी 11 पर शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है।