फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Festivals are coming...the fabric of uninterrupted power supply is being woven.

Basti News: आ रहे त्योहार... निर्बाध बिजली आपूर्ति का बुना जा रहा ताना- बाना

Sat, 31 Aug 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 31 Aug 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Festivals are coming...the fabric of uninterrupted power supply is being woven.
सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद दूर किए जाएंगे लोकल फाल्ट, चलेगा अभियान
विज्ञापन

खेती, किसानी का काम बंद होने से बिजली की खपत सामान्य रहने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रावण मास खत्म होने के बाद त्योहारों का दौर शुरू हो गया है। नवंबर तक दुर्गा पूजा, लक्ष्मी-गणेश पूजा, धनतेरस, दीपावली की धूम रहेगी। ऐसे में शहर से गांव तक रोशनी से सब जगमग होगा। इस दरिम्यान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए निगम ने ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया है। इंतजार है तो सिर्फ पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म होने की। इसके बाद शहर से लेकर कस्बे तक लोकल फाल्ट दूर करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। डिमांड के हिसाब से विद्युत संचय भी की जाएगी।
त्योहार के चलते शहर से लेकर गांव तक आमजन की चहल-कदमी बढ़ जाती है। इसमें बिजली आपूर्ति से उल्लास का रंग चटख होता है। जगह-जगह पूजा पंडाल से लेकर घरों तक सजावट की जाती है। रंग-बिरंगी इलेक्ट्राॅनिक झालरों से गली-मोहल्ले, कस्बे, गांव सब रोशन रहते हैं। इस बीच बिजली कटौती रंग में भंग डाल देती है।
विज्ञापन

ऐसे में निगम ने किरकिरी से बचने के लिए निर्बाध आपूर्ति की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद तीन से 15 सितंबर तक लगातार विशेष अभियान चलाने की अवधि निर्धारित हुई है। इस दौरान शहर और कस्बों की लाइन दुरुस्त की जाएगी। ज्यादातर लोकल फाल्ट वाले स्थल चिह्नित कर लाइन, जंफर एवं अन्य उपकरणों की मरम्मत की जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान लोड बढ़ने पर लाइन में फाल्ट न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
वर्तमान में 195 मेगावाट बिजली की खपत
जिले भर में वर्तमान में 195 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। यह खपत सामान्य स्थिति में होती है। भीषण गर्मी और खेती-किसानी के समय बिजली की खपत बढ़कर 220 मेगावाट के आसपास पहुंच जाती है। क्योंकि इस दौरान घरों, दफ्तरों में एसी चलने के कारण एवं मोटर पंप से खेतों की सिंचाई होने की वजह से बिजली की खपत बढ़ जाती है। अगस्त से यह खपत सामान्य होने लगती है। मौसम का रुख नरम होने के कारण एसी की उपयोगिता कम होती है और खेतों में सिंचाई की जरूरत भी न के बराबर होती है। निगम का मानना है कि नवंबर तक यह स्थिति बनी रहती है। त्योहारों में लोड बढ़ता है, लेकिन खपत लगभग सामान्य हती है। फिर भी जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था बनाने की तैयारी चल रही है।

...
कोट
त्योहारों के दृष्टिगत निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी शुरू हो गई है। इस दौरान खपत बढ़ने का अनुमान कम है। यदि बढ़ेगी भी तो स्थिति संभाली जा सकती है। सबसे अहम लोकल फाल्ट की समस्या दूर करना है। इसे 15 सितंबर तक दूर कर लिया जाएगा।
-सतीश सिंह, एसडीओ, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed