फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fed up with son's torture, father reaches SP in wheelchair

Basti News: बेटे की प्रताड़ना से तंग पिता ह्वीलचेयर पर पहुंचा एसपी के पास

Tue, 25 Jun 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Fed up with son's torture, father reaches SP in wheelchair
संपत्ति की लालच मे अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी ने दिया जांच का आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेटे की प्रताड़ना से तंग पिता को ह्वीलचेयर पर बैठाकर अन्य भाई-बहन एसपी कार्यालय पहुंचे। आरोपी की बहन रो-रोकर बताने लगी कि संपत्ति की लालच में उसका बड़ा भाई पिता के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा है। एसपी ने जांच का आदेश दिया है।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल निवासी शैलेंद्र कुमार ने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह पांच भाई तथा एक बहन हैं। बड़े भाई जितेंद्र का विवाह हो चुका है। छोटा भाई अवसाद ग्रस्त है तथा बीमार रहता है। विवाह योग्य होने के बावजूद बहन का विवाह नहीं हुआ है। बड़े भाई जितेंद्र तथा उनकी पत्नी भाइयों का मकान, जायदाद हड़प लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि माता-पिता के ऊपर नाजायज दबाव बनाते रहते हैं। पिता के मना करने पर जितेंद्र तथा उनकी पत्नी ने पिता को मारापीटा था। इससे उनका ब्रेन हैमरेज हो गया। दवा कराने लेकर बाहर गया तो दुकान का ताला तोड़ कर सामान इधर-उधर कर दिए। 21 जून को बहन गूंजा को कमरे में बंद कर मारापीटा। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed