{"_id":"66e090502576351070008ef4","slug":"fear-of-wolf-persists-attacks-on-girls-and-goats-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123597-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भेड़िये का खौफ कायम, बालिका व बकरियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भेड़िये का खौफ कायम, बालिका व बकरियों पर हमला
Wed, 11 Sep 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
पहरा देते हर्रैया क्षेत्र के समोढ़ी गांव के लोग
- परशुरामपुर के धेनुगांव में मासूम पर हमला कर किया घायल
- हर्रैया ब्लाॅक के औरातोंदा में बकरियों व कुत्तों पर हमला
- वन विभाग नहीं कर पा रहा हमला करने वाले जानवरों की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों की दहशत बढ़ती जा रही है। सोमवार की रात परशुरामपुर के धेनुगांव में सात वर्षीय मासूम पर हमला करने और पैकोलिया क्षेत्र के औरातोंदा गांव में बकरियों पर हमले का मामला सामने आया है। इनके बाद लोगों में डर और बढ़ गया है। ग्रामीण भेड़िया का हमला बता रहे हैं और देर शाम खेतों की तरफ जाने से बच रहे हैं।
हर्रैया क्षेत्र के समोढ़ी सहित अन्य गांवों में लोग टोली बनाकर पहरा दे रहे हैं जबकि वन विभाग असमंजस में है। प्रभागीय निदेशक वन प्रभाग जेपी सिंह ने बताया कि जहां-जहां से सूचनाएं मिल रही हैं, टीमें भेजकर जांच कराई जा रही है। अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि जानवर किस प्रजाति के हैं।
परशुरामपुर संवाद के अनुसार, धेनुगंवा में मंगलवार की सुबह जग सहाय की सात वर्षीय बेटी सुनिधि अपनी बड़ी मां के साथ टहलने निकली थी। रास्ते में उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। सुनिधि के साथ चल रही उसकी बड़ी मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो जानवर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि हमला भेड़िये ने किया था। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उपचार किया गया। बच्ची का इलाज करने वाले सीएचसी प्रभारी डाॅ. भाष्कर यादव ने बताया कि हमला किसी जंगली जानवर का ही है।
विज्ञापन
00
कुत्ते ने दौड़ाया तो मार दिया पंजामहाराजगंज संवाद के अनुसार, हर्रैया ब्लॉक के औरातोंदा गांव में सोमवार की देर रात भेड़िया दरवाजे पर बंधी बकरियों पर झपट पड़ा। घायल बकरियां चिल्लाईं तो घर के मुखिया राम बेचन बाहर निकले। उनकी गुहार पर अगल-बगल के लोग आ गए और तेज आवाज में चिल्लाने लगे। पता चला कि गांव के मनोज कुमार यादव के पालतू कुत्ते ने हमलावर जानवर को दौड़ा लिया तो वह कुत्ते को पंजा मारते हुए भाग गया। गांव के अन्य कुत्तों ने उसे दौड़ाया, लेकिन वह भाग निकला। गांव के जवाहर लाल और विजयसेन यादव के कुत्ते, राजेंद्र कुमार, तिलकराम व फेकना की बकरी को जानवर ने शिकार बनाया। रात में ही मुसही गांव के लहुरी निषाद की बकरी पर हमला करने मामला सामने आया है।
00
वन विभाग ने रोकी कार्रवाई... ग्रामीण दे रहे पहरा
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के ऐंठी गांव मे भेड़िये की पुष्टि न होने पर वन विभाग ने तलाश की कार्रवाई रोक दी है। रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि भेड़ियों का ठिकाना पता करने के लिए ग्रामीण के साथ वनकर्मियों की टीम लगी है। अभी उन्हें पकड़ने की कार्रवाई को रोक दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया हैं। भेड़ियों के खौफ से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण दिनरात एक कर परिवार और पशुओं की रखवाली कर रहे है। ऐंठी गांव में शनिवार की रात भेड़ियों का झुंड दिखाई देने के बाद से पोखरा, महुरैया, मेडौआ, बरहटा, मीता सोती, नरायनपुर, बसंतपुर, थूहा, खोभा, मरवटिया पांडेय, मनोरमा और मचोइया नाले के इलाके के लोग रात भर जाग रहे हैं। क्षेत्र के शिवकुमार निषाद, अमरेश कुमार, इंद्रजीत यादव आदि ने बताया कि भेड़ियों से सुरक्षा को लेकर रखवाली कर रहे हैं। संवाद