फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fear of stopping free ration... increasing crowd at Aadhaar centers

Basti News: मुफ्त राशन बंद होने का डर... आधार केंद्रों पर बढ़ रही भीड़

Thu, 08 Aug 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Fear of stopping free ration... increasing crowd at Aadhaar centers
आधार कार्ड पंजीयन व नवीनीकरण कराने में कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां
विज्ञापन

सुबह चार बजे से ही केंद्रों के बाहर लगने लगती है लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आधार कार्ड पंजीयन व नवीनीकरण कराने वालों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों को डर है कि यदि ई-केवाईसी नहीं कराया तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। इसी डर की वजह से आधार कार्ड में संशोधन के लिए डाकघरों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं।
डाकघर सुबह 10 बजे खुलता है, लेकिन टोकन लेने के लिए लोग सुबह 4 बजे से आधार केंद्रों के बाहर लाइन लगाना शुरू कर देते हैं। तेज धूप हो या बारिश लोगों की लाइन खत्म नहीं हो रही है। यहां तक पढ़ाई छोड़ बच्चे भी लाइन में लगे दिखाई पड़ते हैं। आधार केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ लाइन लगाकर रोज खड़े हो रहे हैं। यहां धक्का-मुक्की व तू-तू, मैं-मैं भी हो रही है। लेकिन, भीड़ को संभालने के लिए किसी केंद्र के बाहर पुलिस नहीं तैनात की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 9:30 बजे सल्टौआ उप डाकघर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की कर टोकन लेने के लिए मशक्कत करते दिखे। यहां पर खड़े बांकचोर निवासी नजमुन्ननिशा, कनेथू निवासी किरन, भगवानपुर निवासी राधा देवी, जोगिया निवासी संगीता आदि ने बताया कि वह लोग सुबह पांच बजे ही आ गए हैं। टोकन मिल गया है। 10 बजे काउंटर खुलेगा तब आधार कार्ड में संशोधन करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सुबह चार बजे ही आ गया हूं। दो दिन और आया था, तब टोकन नहीं मिल पाया था। गांव में बताया जा रहा है कि यदि ई-केवाईसी करानी है तो आधार को अपडेट कराकर लाएं। वरना सरकार से मिलने वाला राशन बंद हो जाएगा।

रामगन, गोरखर
...
आधार अपडेट कराने के लिए चार दिन से आ रहा हूं। लेकिन, टोकन नहीं मिल पा रहा है। एक दिन टोकन मिला तो सर्वर ठप हो गया। आज सुबह 6 बजे आया हूं, टोकन मिला है। नंबर भी आने वाला है। यदि ई-केवाईसी नहीं कराया तो राशन मिलना बंद हो जाएगा।
हरीश, चौकवा
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed