{"_id":"6892640a5a14d19c3506e85c","slug":"fda-team-raids-sweet-shops-takes-samples-basti-news-c-207-1-bst1005-141526-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिठाई की दुकानों पर एफडीए टीम का छापा, लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिठाई की दुकानों पर एफडीए टीम का छापा, लिए नमूने
Wed, 06 Aug 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
महादेवा (बस्ती)। रक्षाबंधन और 15 अगस्त के मद्देनजर सक्रिय हुए मिलावटखोरों पर सख्ती शुरू हो गई है। मंगलवार को बनकटी के महादेवा चौराहे पर शाम में मंडलीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिठाई दुकानों पर छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया।
टीम ने मिलावट के संदेह में खाद्या पदार्थो का नमूना एकत्र किया और जांच के लिए साथ ले गई। छापेमारी से बाजार की कई दुकानें बंद हो गईं।चीफ फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम पाकरडाड़ बाजार एवं महादेवा चौराहे पर अचानक छापेमारी की। दुकानों का निरीक्षण किया। चार दुकानों से मिठाई के सैंपल लिए।
इससे पहले महादेवा चौराहे पर शनिवार को दो दुकानों से सैंपल भरा गया था। वहीं मंगलवार को हुई छापेमारी से अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। विभाग की टीम ने कमलेश स्वीट हाउस एंड बेकर्स, बाल गोविंद स्वीट हाउस और त्रिजुगी की दुकान एवं आशीष स्वीट हाउस से मिठाइयों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
टीम में सहायक आयुक्त खाद्य मंडल बस्ती विनीत कुमार पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय श्रीवास्तव, अंकिता, इंद्रेश कुशवाहा, दिनेश चौधरी और खाद्य सहायक राम जियावन मौजूद रहे। इस संबंध में जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि सैंपल के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में जांच चल रही है।