फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father, in shock after son's death in accident, also passes away.

Basti News: हादसे में बेटे की मौत के बाद सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

Sun, 19 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Father, in shock after son's death in accident, also passes away.
मृतक बलराम माझी की फाइल फोटो
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर निवासी सुनील कुमार माझी (40) की बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह उनके पिता बलराम उर्फ तित्तिल माझी (70) बेटे का शव लेने गोरखपुर पहुंचे। देर रात जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बेटे की असमय मौत का गहरा सदमा पिता बलराम माझी सहन नहीं कर सके। शव से लिपटकर रोते हुए उनके सीने में पीड़ा हुई और शनिवार की भोर घर पर ही करीब चार बजे वृद्ध पिता बलराम ने हृदयाघात से दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में 36 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। मृतक अपने पीछे पत्नी रंजू व तीन बेटिया अंशिका (12) आंशी (10) पुतली (6) समेत बेटा प्रियांशू (8) को रोता-बिलखता छोड़ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed