फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers will get compensation with one year's interest

Basti News: रिंग रोड परियोजना... काश्तकारों को एक वर्ष के ब्याज के साथ मिलेगा मुआवजा

Mon, 19 Feb 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get compensation with one year's interest
प्रथम चरण में 111 हेक्टेयर जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण
विज्ञापन

मुआवजे के लिए उपलब्ध कराई गई 80 करोड़ की पहली किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती शहर के चारों तरफ प्रस्तावित रिंग रोड के लिए चयनित भूमि की रजिस्ट्री शुरू होने वाली है। केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्रालय ने मुआवजे की पहली किस्त 80 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दी है। इस धनराशि में काश्तकारों को भूमि के बदले मूल्य प्रतिकर का चार गुना मुआवजा और 12 प्रतिशत की दर से साल भर का ब्याज भी दिया जाएगा। जमीनों के चिह्नांकन के बाद से अवार्ड होने की अवधि तक मुआवजे के साथ ब्याज देय होगा।
जमीन अधिग्रहण प्रावधान के अनुसार, जमीनों के चिह्नांकन (थ्री-ए) की कार्रवाई पूरी होते ही उस पर राजकीय अधिकार मान लिया जाता है। इसीलिए मूल्यांकन (अवार्ड) होने तक की अवधि का ब्याज भी देना होता है। बस्ती रिंग रोड परियोजना के प्रथम चरण के लिए दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक 111 हेक्टेयर जमीन का चिह्नांकन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद निर्माण एजेंसी की ओर से छह महीने बाद थ्री-डी की प्रक्रिया पूरी की गई। फिर विशेष भूमि आधिपत्य विभाग ने मूल्यांकन कार्य (अवार्ड) की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, इसमें भी काफी वक्त लग गया। जनवरी 2024 में 54 गांवों में इन जमीनों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो सका। इस तरह चिह्नांकन से अवार्ड तक की कार्रवाई पूरी करने में एक साल की अवधि बीत गई। अधिग्रहण प्रावधान के अनुसार इस लेटलतीफी का लाभ काश्तकारों को मिलेगा। उन्हें प्रतिकर मूल्य का 12 प्रतिशत ब्याज भी मुआवजे के साथ जोड़कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
8000 काश्तकारों में बंटना है मुआवजा
रिंग रोड प्रथम चरण की सड़क 22.15 किमी लंबाई में बननी है। फोरलेन यह सड़क 54 गांवों से होकर गुजरेगी। 111 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने के लिए 8000 किसानों को करीब 300 करोड़ का मुआवजा दिया जाना है। मुआवजे के लिए पहले जमीनों का प्रतिकर मूल्य निकाला गया है। फिर इसकी चार गुनी धनराशि मुआवजे के रूप निर्धारित की गई है। इसके अलावा चिह्नांकन से मूल्यांकन तक की अवधि के बीच औसतन एक साल का ब्याज भी इसमें सम्मिलित है। ब्याज प्रतिकर मूल्य का 12 प्रतिशत देय होगा। हालांकि विभाग ब्याज की धनराशि के बारे में जानकारी देने से कतरा रहा है। मगर, जानकारों की मानें तो ब्याज की धनराशि भी करोड़ों में है। मुआवजा बांटने के लिए विशेष आधिपत्य विभाग ने काश्तकारों की पहली सूची तैयार कर ली है। मय ब्याज मुआवजे की धनराशि काश्ताकारों के खाते में अगले सप्ताह से भेजनी शुरू कर दी जाएगी। पहली सूची में 100 से अधिक किसान शामिल किए गए हैं।
...
1138.72 करोड़ लागत से बननी है फोरलेन रिंगरोड
जमीनों के मुआवजा समेत सड़क की कुल लागत 1138.32 करोड़ रुपये निर्धारित है। शहर से दस किमी दूर गोटवा बाजार से रिंग रोड शुरू होकर हड़िया चौराहे होते हुए फिर उसी स्थान पर ले जाकर समाप्त की जाएगी। प्रथम चरण में इस सड़क की लंबाई 22.15 किमी हैं। फोरलेन के मानक के अनुसार 22 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए 45 मीटर चौड़ाई में जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। कुछ जगहों पर जहां पुल, कॉप्लेक्स, पार्किंग, टोल प्लाजा आदि का निर्माण प्रस्तावित है, वहां 60 मीटर चौड़ी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस तरह प्रथम चरण में 111 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी।

...
इन गांवों से गुजरेगी रिंग रोड

सदर तहसील के ग्राम पंचायत बकैनियाद्वीप, बक्सर, बल्लीपट्टी, बनकटा, बरवनियां, बायपोखर, बेलवाडाड़, भदेश्वरनाथ, भटहा, देवराव खास, देवरिया, डीघा, गोटवा, कड़रखास, कटया, खुटहन, कोपवा, कोपिया, मछिया, निविया, नौगढ़, ओठगनपुर कला, पचौरा, परसाजाफर, परसा डफाली, परसादपुर, पिपरा मेघउ, पोखरभिटवा, पुरैना, राजा चक, राजाजोत, रिठौली, सबदेइया कला, समसपुर व सेखुई आदि ग्राम पंचायत शामिल हैं।


...
कोट
बस्ती रिंग रोड के लिए अवार्ड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले सप्ताह से मुआवजे का वितरण शुरू हो जाएगा। मुआवजा निर्धारित करने में समय लगता है, ताकि कोई त्रुटि न हो। इसके अलावा अन्य सड़क परियोजनाओं की भी अवार्ड प्रक्रिया पूरी की गई है।
-रमेश यादव, विशेष भूमि आधिपत्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed