{"_id":"5ffb45898ebc3e30b77785a7","slug":"farmers-should-not-sow-sugarcane-of-reject-species-basti-news-gkp3803815159","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की बुवाई न करें किसान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की बुवाई न करें किसान’
विज्ञापन

टिनिच/गौर। सहकारी गन्ना समिति क्षेत्र के सुकरौली में बलरामपुर चीनी मिल्स की बभनान इकाई की ओर से रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वसंत कालीन गन्ना बुवाई पर जोर दिया गया।
गोष्ठी की मुख्य अतिथि व मिल प्रबंध निदेशक अवंतिका सरावगी ने महिला किसान पूजा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूजा ने अच्छी प्रजाति का गन्ना लगाकर बढ़िया मुनाफा प्राप्त किया है। किसानों की प्रगति से ही मिल प्रगति करेगी। किसान अर्ली प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें। वरिष्ठ महाप्रबंधक अजय दूबे ने कहा कि किसान सीओ-0118 व 0238 प्रजाति की बुवाई प्राथमिकता से करें। संचालन गन्ना उप महाप्रबंधक आरसी राय ने किया।
महाप्रबंधक गन्ना पवन कुमार चतुर्वेदी, मनीष पुरोहित और डॉ. प्रमोद कुमार व जय प्रकाश यादव ने कम लागत में ज्यादा उत्पादन और लाभ के टिप्स दिए। इस मौके पर विंध्याचल सिंह, अमरेंद्र पाल, उमेश यादव, रत्नेश यादव, कृष्ण कुमार शुक्ल, पंडित सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामराज पांडेय, ध्रुव पांडेय, कमलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के डुहवा गांव में आयोजित गोष्ठी में प्रबंध निदेशक अवंतिका ने कहा कि किसानों की तरक्की से ही देश का विकास संभव है। कहा कि इस बार गन्ने से चीनी की रिकवरी सही दर से नहीं निकल रही है। किसानों से अपील की कि रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की बुवाई कदापि न करें। समिति चेयरमैन प्रतिनिधि महेश सिंह ने आगंतुुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मिल मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार दुबे, श्रम कल्याण अधिकारी केपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख गौर अरविंद सिंह, सुधीर सिंह, आरसी राय, लक्ष्मी नारायन गुप्ता, ओंकार सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज सिंह, संजीव सिंह, देवी यादव, चंद्रभान चौधरी, राहुल शुक्ल, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।